धमकी भरे ईमेल से नोएडा के स्कूलों में हड़कंप, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात

नोएडा के कुछ निजी स्कूलों में धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और प्रभावित स्कूलों में विशेष टीमों को तैनात किया। इन टीमों में बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड और बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) शामिल हैं। स्कूल परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान चलाकर किसी भी संभावित खतरे को तुरंत निष्क्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है।
साइबर सेल ने शुरू की जांच
पुलिस की साइबर टीम ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। जांच के माध्यम से यह स्पष्ट किया जाएगा कि धमकी वास्तविक है या किसी अफवाह फैलाने की कोशिश। पुलिस हर संभावित पहलू की गंभीरता से पड़ताल कर रही है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
अधिकारियों ने दी शांति की अपील
अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है और सभी स्थानों पर शांति बनी हुई है। नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.