बागपत में दर्दनाक हादसा, बेड से गिरकर 10 माह के मासूम की मौत

HIGHLIGHTS
- बागपत जिले के रटौल कस्बे में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां बेड से गिरने के बाद 10 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई।
- इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है और इलाके में शोक का माहौल है।
- जानकारी के अनुसार, रटौल निवासी प्रेम का 10 माह का बेटा विक्रम शनिवार रात घर में बेड पर खेल रहा था।
- इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।
- परिजनों ने तुरंत बच्चे को संभाला, लेकिन वह बेहोश हो चुका था।
- घबराए परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से डॉक्टर ने हालत…
बागपत जिले के रटौल कस्बे में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां बेड से गिरने के बाद 10 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है और इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रटौल निवासी प्रेम का 10 माह का बेटा विक्रम शनिवार रात घर में बेड पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।
परिजनों ने तुरंत बच्चे को संभाला, लेकिन वह बेहोश हो चुका था। घबराए परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया।
परिजन बच्चे को कार से दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घर लौटने पर जैसे ही यह खबर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक फैल गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रेम के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। मृतक विक्रम सबसे छोटा था। मासूम की मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं आसपास के लोग भी उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.