उत्तर प्रदेश
वीजा समस्या के चलते ब्रिटेन दौरा रद्द, जर्मनी से लौटे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

यूपी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जर्मनी और ब्रिटेन की अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी। यूके जाने की बजाय वह अब सीधे जर्मनी से लखनऊ लौट रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य को मंत्री सुनील शर्मा के साथ ब्रिटेन का दौरा करना था। हालांकि, भारत सरकार ने एनओसी जारी कर दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उनका ब्रिटेन का वीजा समय पर नहीं बन पाया।
केशव प्रसाद मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी के लिए रवाना हुए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस यात्रा का अगला पड़ाव 27 फरवरी को यूनाइटेड किंगडम था, लेकिन वीजा की समस्या के चलते यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.