यूपी कैबिनेट में 24 प्रस्तावों को मंजूरी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा

HIGHLIGHTS
- लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मिली मंजूरी
- पात्र महिलाएं वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाकर कर सकेंगी यात्रा
- सुल्तानपुर में आईएमएलसी विकसित करने को मंजूरी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पेश किए गए थे। स्वीकृत प्रस्तावों में परिवहन विभाग का प्रस्ताव सबसे अहम रहा। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की तैयारी है, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
योगी कैबिनेट में स्वीकृत प्रस्ताव
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस योजना से करीब एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। पात्र महिलाएं वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगी। बता दें कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी इसका वादा किया था।
सुल्तानपुर में बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर
कैबिनेट बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने के लिए अवस्थापना विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सुल्तानपुर में औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत आईएमएलसी का विकास किया जाएगा। इस पर 272.25 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। निर्माणकर्ता का चयन ग्लोबल बिड के जरिए किया जाएगा।
हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे
उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के विस्तार के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार बिजनौर से हरिद्वार तक किया जाएगा। इस पर 10,761 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विस्तार के बाद दो कुंभ नगरियों प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज और नियंत्रित एक्सप्रेसवे कनेक्शन तैयार हो जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.