यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूपी: उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 और 12 मार्च को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 मार्च को है, वे 11 मार्च को और जिनकी परीक्षा 15 मार्च को है, वे 12 मार्च को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों और अन्य संबंधित पक्षों को स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा प्रश्नों या उनके किसी भी विश्लेषण या चर्चा को साझा करना उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत प्रतिबंधित है। किसी भी व्यक्ति द्वारा परीक्षा सामग्री का किसी भी माध्यम से प्रकाशित, प्रसारित या साझा करना गंभीर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बनेगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र से मूल ओएमआर शीट को बाहर ले जाना या अनधिकृत रूप से रखना भी वैधानिक कार्रवाई के अंतर्गत आएगा।
पेपर लीक और नकल की सूचना दें
भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 4543 पदों की लिखित परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पेपर लीक, नकल, सॉल्वर गैंग या अन्य किसी अवांछनीय गतिविधि की सूचना देने हेतु ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सूचना देने के संपर्क:
व्हाट्सएप (मैसेज): 9454457951
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.