यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा-2025: अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम, कई प्रश्न रहे चुनौतीपूर्ण

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 और सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा-2025 रविवार को प्रदेश के 75 जिलों में सम्पन्न हुई। कुल 6,26,387 पंजीकृत अभ्यर्थियों में केवल 42.50 प्रतिशत ही परीक्षा देने पहुंचे, जिससे इस बार भी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति देखने को मिली।
परीक्षा 1435 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन की थी, जिसमें 150 प्रश्न पूछे गए। दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र में 100 सवाल थे। परीक्षा के पहले सत्र के प्रश्नपत्र को अभ्यर्थियों ने कठिन बताया। करंट अफेयर्स से जुड़े कई सवाल तथ्यपरक थे, जिनमें सही उत्तर चुनना चुनौतीपूर्ण था। उदाहरण के तौर पर, ओडीओपी योजना के तहत मूंज उत्पाद किस जिले से संबंधित है, इस सवाल में प्रयागराज को सही उत्तर माना जाता है, लेकिन विकल्पों में इसका नाम शामिल नहीं था।
इतिहास, संविधान और पर्यावरण जैसे विषयों पर भी सवाल पूछे गए। प्रयागराज जिले में परीक्षा को नकल-मुक्त और सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.