बाराबंकी में हाईकोर्ट वकील की पिटाई पर कोर्ट परिसर में हंगामा

बाराबंकी। लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे स्थित बारा टोल प्लाजा मामले में हाईकोर्ट वकील रत्नेश शुक्ला की पिटाई के बाद न्यायालय परिसर में गुरुवार को हंगामा मच गया। आरोपी टोल कर्मियों की ओर से जमानत याचिका में वकालतनामा दाखिल करने वाले वकील के खिलाफ अन्य अधिवक्ताओं ने विरोध जताया और कोर्ट परिसर में सीट व बेंच जलाकर प्रदर्शन किया। इससे कचहरी में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को हैदरगढ़ कोतवाली के बारा टोल प्लाजा पर प्रतापगढ़ निवासी रत्नेश शुक्ला को टोल देने को लेकर टोल कर्मियों ने पीटा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेशभर के वकीलों ने विरोध जताया था।
इस मामले में कई आरोपी टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें से पांच की जमानत याचिका में एक वकील ने वकालतनामा दाखिल किया। इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार को कई वकीलों में आक्रोश फैल गया। विरोध जताने के लिए वकील कोर्ट परिसर में पहुंचे और वकालतनामा दाखिल करने वाले वकील की सीट, कुर्सी और फाइलें सड़क पर फेंक दीं। बाद में वकीलों ने इन पर आग लगा दी। घटना का वीडियो कई वकीलों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.