पश्चिम एशिया में जंग की आहट: इस्राइल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान में धमाके और धुआं

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इस्राइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं। देश के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया है और राजधानी तेहरान में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। इस्राइल ने इन हमलों का वीडियो भी सार्वजनिक किया है। रिपोर्टों के अनुसार, इस्राइल सेना ने एक के बाद एक कई रॉकेट ईरान में दागे।
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल में नागरिक सतर्क हैं और सायरन बज रहे हैं। इस्राइल ने मिसाइल हमलों की संभावित आशंका के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की है। वहीं, ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन में धमाके हुए और आसमान में घना धुआं उठता देखा गया।
पूर्वव्यापी हमला और आपातकाल घोषित
इस्राइल ने ईरान पर पूर्वव्यापी हमला (Pre-emptive Strike) शुरू किया है। सुबह जारी बयान में, इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज़ ने पूरे देश में “विशेष और स्थायी आपातकाल की स्थिति” लागू करने की घोषणा की। पूर्वव्यापी हमला उस रणनीतिक कार्रवाई को कहा जाता है, जिसमें दुश्मन के संभावित हमले से पहले ही हमला कर दिया जाता है ताकि उसके संसाधनों को कमजोर किया जा सके या अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस्राइल में स्कूल बंद, हवाई सीमा और नागरिक चेतावनी
संभावित हमलों के चलते इस्राइल में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। आईडीएफ (इज़राइल डिफेंस फोर्स) ने चेताया है कि मिसाइल या ड्रोन से हमला होने की संभावना है। इसी के चलते देश की हवाई सीमा भी बंद कर दी गई है।
तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भी हमले की सूचना मिली है। ईरानी मीडिया ने धमाकों की पुष्टि की और कहा कि स्थानीय लोगों ने आसमान में उठते धुएं और धमाके सुने।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.