दिल्ली में मेंटेनेंस कार्य के कारण दो दिन पानी की कम सप्लाई

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया कि द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Dwarka WTP) पर अहम रखरखाव कार्य के चलते 25 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह कार्य 1500 मिमी व्यास की नई ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा लाइन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) के लिए किया जा रहा है।
कौन से इलाके प्रभावित होंगे
इस काम के दौरान द्वारका और आसपास के कई क्षेत्रों में पानी या तो पूरी तरह बंद रहेगा या दबाव बहुत कम रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:
द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर कॉलोनियां, पूछनपुर, लक्ष्मी विहार, बिजवासन, छावला, गोयला डेयरी, नांगलोई, मटियाला, पालम, कापसहेड़ा, नजफगढ़ टाउन, धूलसीरस, ककरोला, विकासपुरी, राजपुर, मदनगीर, आनंद विहार, श्याम विहार, नीलोठी, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, आईजीआई एयरपोर्ट और यशोभूमि (ICCC)। कुल मिलाकर लगभग 50 से अधिक इलाके इस काम से प्रभावित होंगे।
जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें। आपात स्थिति में पानी टैंकर भी उपलब्ध होंगे।
संपर्क नंबर
-
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 011-23538495, 1916
-
नजफगढ़ वाटर इमरजेंसी: 8527995818, 18001217744
-
अन्य विधानसभा आपातकाल नंबर:
-
मेहरौली: 26137216
-
कालकाजी: 886113726
-
छतरपुर: 7303565635
-
देओली: 8800249609
-
DJB ने जनता से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है। बोर्ड ने बताया कि यह कार्य पानी की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। नियमित अपडेट के लिए निवासी DJB की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल चेक करते रहें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.