दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, गुरुग्राम के NH-48 पर लगा लंबा जाम

HIGHLIGHTS
- बाबा खड़क सिंह मार्ग पर कई वाहन जलभराव में फंसे।
- AIIMS और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास भी पानी भरा।
- मोती बाग और करकोला इलाके में भी जलभराव की स्थिति रही।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कई मार्गों पर कई फीट तक पानी भरने से वाहन फंस गए। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे कई जगह जाम लग गया।
गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच नरसिंहपुर इलाके में NH-48 पर लंबा जाम लग गया। जाम के बीच वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आए।
दिल्ली में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भी जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी और कई वाहन पानी में फंस गए।
एम्स के पास भी भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। यहां वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में काफी परेशानी हुई।
मोती बाग इलाके में भी सड़कों पर पानी जमा रहा। इस मार्ग पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास भी सड़क पर भारी जलभराव हुआ। वाहन चालकों को सड़क पर जमा पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
भारी बारिश के कारण करकोला इलाके में भी जलभराव की स्थिति रही। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में एपीएस कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड समेत कई इलाकों में गंभीर जलभराव हुआ। पानी जमा होने से सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, बिजली कड़कने और भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.