दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के पहाड़ी भोजला में जर्जर इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

HIGHLIGHTS
- सुबह इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की
- लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। घटना आज सुबह हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने इलाके को घेर लिया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मलबे के नीचे और आसपास खड़े वाहनों को सावधानी से हटाया गया। घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, हालांकि करीब तीन-चार स्कूटी और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं।
पहले से जर्जर थी इमारत
बताया गया कि इमारत पहले से ही जर्जर स्थिति में थी। जानकारी के अनुसार, एमसीडी ने इमारत की स्थिति को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया था और वहां मरम्मत का काम चल रहा था।
पुलिस संबंधित एमसीडी अधिकारियों के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.