शिकोहाबाद में हाईवे पर बारात की बस हादसे का शिकार, 12 से ज्यादा घायल

HIGHLIGHTS
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद इलाके में शुक्रवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया।
- रामलीला मैदान के पास एक बारातियों से भरी बस पहले एक कंटेनर और फिर एक ट्रक से टकरा गई।
- लगातार तीन वाहनों की भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया।
- इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
- जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के राजपूताना मोहल्ले से सोयब नामक युवक की बारात बस से इटावा जा रही थी।
- बस में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद इलाके में शुक्रवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। रामलीला मैदान के पास एक बारातियों से भरी बस पहले एक कंटेनर और फिर एक ट्रक से टकरा गई। लगातार तीन वाहनों की भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के राजपूताना मोहल्ले से सोयब नामक युवक की बारात बस से इटावा जा रही थी। बस में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे। जैसे ही बस शिकोहाबाद के ओवरब्रिज क्षेत्र में पहुंची, सामने अचानक एक कार आ गई। कार से बचने के लिए बस चालक ने तेज ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रहा कंटेनर बस से जा टकराया।
तीन वाहनों की टक्कर से मचा हड़कंप
कंटेनर के टकराते ही उसके पीछे चल रहा ट्रक भी उससे भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर डिवाइडर तोड़कर सड़क के बीच जा फंसा। हादसे के बाद बस में बैठे बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
बस के पिछले हिस्से में बैठे कई लोग चोटिल हो गए। इनमें मोहम्मद शाहरुख और मसूर को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
चालक मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस, कंटेनर और ट्रक के चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.