यूपी में शुरू हुई गेहूं की खरीद, किसानों को इस बार 48 घंटे में मिलेगा पैसा

उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद सोमवार से शुरू हो गई है। प्रदेश में अब तक 2.24 लाख से अधिक किसानों ने अपनी फसल बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। इसके लिए 3574 क्रय केंद्र पहले ही स्थापित कर दिए गए हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये अधिक है।
खरीद प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी। प्रदेश के खाद्य विभाग की विपणन शाखा समेत कुल आठ एजेंसियां मिलकर लगभग 6500 क्रय केंद्र संचालित करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छाया, पानी और बैठने जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा, उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को अतिरिक्त 20 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। खाद्य और रसद विभाग ने पहले 30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे बढ़ाकर 50 लाख मीट्रिक टन कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को 48 घंटे के भीतर DBT के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
पंजीकरण और ऑनलाइन सुविधा
बिचौलियों की रोकथाम के लिए पूरा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है। जो किसान अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे fcs.up.gov.in या यूपी किसान मित्र एप के जरिए पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं। किसी भी समस्या पर टोल-फ्री नंबर 1800-180-0150 पर संपर्क किया जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.