पहली और आखिरी ट्रेन कब आएगी? नमो भारत और मेरठ मेट्रो का पूरा शेड्यूल देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ मार्ग पर स्थित नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पूरी 82.15 किलोमीटर लंबी हाई-स्पीड ट्रेन सेवा आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी। वर्तमान में इस कॉरिडोर का 55 किलोमीटर का हिस्सा ही परिचालित था।
नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना का कुल लंबाई लगभग 82.15 किलोमीटर है, जिसमें 70 किलोमीटर एलिवेटेड और 12 किलोमीटर भूमिगत है। इस परियोजना पर लगभग 30,274 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इससे सिर्फ मेरठ ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी फायदा होगा और दिल्ली तक पहुंच पहले से अधिक आसान हो जाएगी।
पहले रैपिड ट्रेन सेवा केवल दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चलती थी। अब यह यात्रा मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक विस्तारित हो गई है। इस दूरी के लिए यात्रा शुल्क लगभग 213 रुपये तय किया गया है।
मेरठ मेट्रो सेवा की शुरुआत
मेरठ में मेट्रो सेवा का आगमन पहली बार हो रहा है। लगभग 23 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात मार्ग में बदलाव किए गए हैं और रैली स्थल के पास पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
समय-सारणी
यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्टेशन पर पहली और आखिरी ट्रेन का समय तय किया गया है।
नमो भारत: मोदीपुरम → सराय काले खां (डाउन लाइन)
| स्टेशन | पहली ट्रेन (सुबह) | आखिरी ट्रेन (रात) |
|---|---|---|
| मोदीपुरम | 06:01 | 10:01 |
| बेगमपुल | 06:07 | 10:07 |
| शताब्दी नगर | 06:14 | 10:14 |
| मेरठ सदर | 05:57 | 10:20 |
| मोदी नगर उत्तर | 06:02 | 10:25 |
| मोदी नगर दक्षिण | 06:06 | 10:29 |
| मुराद नगर | 06:11 | 10:33 |
| दुहाई | 05:57 | 10:38 |
| गुलधर | 06:00 | 10:41 |
| साहिबाबाद | 06:04 | 10:45 |
| आनंद विहार | 06:08 | 10:49 |
| तिलक नगर | 06:13 | 10:54 |
| न्यू अशोक नगर | 06:18 | 10:59 |
नमो भारत: सराय काले खां → मोदीपुरम (अप लाइन)
| स्टेशन | पहली ट्रेन (सुबह) | आखिरी ट्रेन (रात) |
|---|---|---|
| सराय काले खां | 06:00 | 10:00 |
| न्यू अशोक नगर | 06:05 | 10:05 |
| आनंद विहार | 06:11 | 10:11 |
| साहिबाबाद | 06:16 | 10:16 |
| गाजियाबाद | 06:10 | 10:21 |
| गुलधर | 06:14 | 10:25 |
| दुहाई | 05:50 | 10:29 |
| मुरादनगर | 05:54 | 10:33 |
| मोदीनगर सदर | 05:59 | 10:38 |
| मोदीनगर उत्तर | 06:03 | 10:42 |
| शताब्दी नगर | 06:05 | 10:52 |
मेरठ मेट्रो: मोदीपुरम → मेरठ साउथ (डाउन लाइन)
| स्टेशन | पहली ट्रेन (सुबह) | आखिरी ट्रेन (रात) |
|---|---|---|
| मोदीपुरम (प्रथम) | 06:06 | 10:06 |
| मेरठ नॉर्थ | 06:09 | 10:09 |
| दौरली | 06:12 | 10:12 |
| एमईएस कॉलोनी | 06:16 | 10:16 |
| बेगमपुल | 06:19 | 10:19 |
| भैंसाली | 06:21 | 10:21 |
| मेरठ सेंट्रल | 06:23 | 10:23 |
| कंकरखेड़ा | 06:26 | 10:26 |
| मोहन नगर | 06:29 | 10:29 |
| तितानी | 06:32 | 10:32 |
| पर्तापुर (आर्मी) | 06:34 | 10:34 |
मेरठ मेट्रो: मेरठ साउथ → मोदीपुरम (अप लाइन)
| स्टेशन | पहली ट्रेन (सुबह) | आखिरी ट्रेन (रात) |
|---|---|---|
| मेरठ सदर (प्रथम) | 06:10 | 10:02 |
| पर्तापुर (आर्मी) | 06:13 | 10:05 |
| तितानी | 06:15 | 10:07 |
| शताब्दी नगर | 06:20 | 10:12 |
| ब्रह्मपुरी | 06:22 | 10:14 |
| मेरठ सेंट्रल | 06:25 | 10:17 |
| भैंसाली | 06:29 | 10:21 |
| बेगमपुल | 06:32 | 10:24 |
| एमईएस कॉलोनी | 06:34 | 10:26 |
| दौरली | 06:37 | 10:29 |
| मेरठ नॉर्थ | 06:39 | 10:31 |
| मोदीपुरम (आगमन) | 06:42 | 10:34 |
विशेष नोट: सुबह की कुछ ट्रेनें डिपो (जैसे दुहाई या मेरठ साउथ) से समय से पहले शुरू हो सकती हैं। इसलिए यात्रियों को स्टेशन पर कम से कम 5–10 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.