जो भारत में रहेगा वह वंदे मातरम कहेगा, इसमें कोई संदेह नहीं: डिप्टी सीएम मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए वंदे मातरम कहना अनिवार्य है और इसमें कोई बहस की गुंजाइश नहीं है। प्रयागराज में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश के बजट की जमकर तारीफ की और कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।
उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव में आरजेडी की हार के बाद से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है और वह लगातार अनर्गल बयान दे रहे हैं। मौर्य ने दावा किया कि सपा शासनकाल में प्रदेश में अपराध और माफिया का दबदबा था। अपराधी खुलेआम थाने चला रहे थे, आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे और पिछड़े वर्ग का दमन होता था। कई जमीनों पर गुंडों और माफियाओं का कब्जा था, जबकि सांसद और विधायक भी अपराध में शामिल थे।
केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस बजट से युवा केवल रोजगार पाने वाले नहीं रहेंगे, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनेंगे। देश और विदेश की प्रमुख कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि यहां सड़क, रेल और हवाई संपर्क सुगम हैं। मौर्य ने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जनता की उम्मीदों के अनुरूप विकास होगा।
उन्होनें यह भी कहा कि 2027 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनना तय है और सपा की सत्ता में वापसी की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.