डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल ने आप छोड़ रालोद का दामन थामा

देश की पहली महिला WWE रेसलर कविता दलाल ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर रालोद का दामन थाम लिया है। बागपत के बिजवाड़ा गांव की रहने वाली कविता शनिवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मिलीं और पार्टी में शामिल हुईं। उनके साथ रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल भी मौजूद थे।
हरियाणा के जींद जिले की बेटी कविता दलाल ने 2009 में बागपत के बिजवाड़ा गांव के वॉलीबॉल खिलाड़ी गौरव तोमर से विवाह किया। कविता ने वेटलिफ्टिंग और रेसलिंग में महारत हासिल की और WWE में 'द ग्रेट लेडी खली' के नाम से लोकप्रिय हुईं। उन्होंने द ग्रेट खली को अपना गुरु माना है।
कविता ने 2024 में हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी पहलवान विनेश फौगाट के सामने हार का सामना करना पड़ा।
रालोद में शामिल होने के मौके पर कविता दलाल अपने पति गौरव तोमर, ससुर बिजेंद्र सिंह, और धीरज उज्ज्वल के साथ मौजूद थीं। इस अवसर पर सचिन प्रधान और विवेक सोलंकी ने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.