कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

भेलगड्डी गदेरे में अचानक बढ़ा जलस्तर और मलबे का बहाव नवनिर्मित लकड़ी का पुल टूटने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू अभियान

तिलवाड़ा के पास गीड गधेरा उफान पर आने से हाईवे प्रभावित मलबा आने के कारण केदारनाथ हाईवे पर आवाजाही रुकी सोनप्रयाग पार्किंग के कई हिस्सों में बारिश का पानी जमा हुआ

नवंबर 2023 में 17 दिनों तक चले बचाव अभियान में रैट माइनर्स ने निभाई थी अहम भूमिका। संकरे और जोखिम भरे रास्ते से मलबा हटाकर श्रमिकों तक पहुंचने में मिली थी सफलता। गडकरी ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में से एक बताया।

उत्तराखंड में 19 IFS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां DCF स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कई वन प्रभागों में नए अधिकारियों की तैनाती

खीरगंगा नदी में आई बाढ़ ने धराली कस्बे को भारी नुकसान पहुंचाया था। 52 लापता लोगों में से अब तक 20 को मृत घोषित किया गया, 19 परिवारों को राहत राशि मिली। कई प्रभावित परिवार अब भी पुनर्वास और आर्थिक सहायता का इंतजार कर रहे हैं।

कांवड़ मेले के दूसरे चरण में हरिद्वार में नया यातायात प्लान लागू किया गया। भारी वाहनों को 11 अगस्त तक हाईवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर हरिद्वार आने वाले वाहनों का पूर्ण डायवर्जन किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर किया सम्मान। प्रशासन ने पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू किया। एसएसपी ने बताया कि डाक कांवड़ वाहनों के लिए विशेष यातायात योजना तैयार की गई है।

जिले के करीब 28 संपर्क मोटर मार्ग बंद होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्यालयों से संपर्क टूट गया। विकासनगर में मलबे में फंसी बीमार महिला को स्थानीय लोगों ने पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। कालसी-चकराता मार्ग और अन्य प्रभावित सड़कों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों से राहत कार्य जारी है।

शाम साढ़े सात बजे से करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से हालात बिगड़े। जीत सिंह मार्केट और अस्पताल परिसर के पास सड़क पर जमा हुआ भारी मलबा। बीआरओ ने जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाने और यातायात बहाल करने की कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों ने मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर CCTV के जरिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेहतर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और जवानों को मैन ऑफ द डे सम्मान दिया गया। पुलिस टीमों को अफवाहों पर नजर रखने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सोमवार शाम तक 32 लाख 25 हजार कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हुए। हरकी पैड़ी, नीलधारा और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। डाक कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैरागी कैंप में पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी डाक कांवड़ यात्रियों ने आकर्षक झांकियों से यात्रा मार्ग को सजाया प्रशासन ने कांवड़ मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई

मंगलौर में कार की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर यात्रियों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ की, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और कांवड़ यात्रियों को शांत कराया।

स्याना चट्टी के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हुआ। मलबा रिहायशी इलाके तक पहुंचा, लोग घरों और होटलों से बाहर निकले। प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी।

हरिद्वार के युवा संवाद कार्यक्रम में बच्ची ने सीएम धामी के सामने कविता सुनाई। बच्ची ने सीएम धामी को धाकड़ बताया और कहा- मोदी हैं तो मुमकिन है। मुख्यमंत्री ने बच्ची के आत्मविश्वास और देश के प्रति सोच की सराहना की।