कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार सुबह उस समय सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब डोलीमाल के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम को खुफिया इनपुट मिला था कि डोलीमाल जंगल क्षेत्र में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर इस इलाके में पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सुबह करीब 6…

लद्दाख। लद्दाख को लेकर चल रही लंबे समय से जारी राजनीतिक और प्रशासनिक मांगों के बीच शनिवार को केंद्र सरकार और लद्दाख प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति के संकेत मिले हैं। हालांकि पर्यावरण कार्यकर्ता और लद्दाख अभियान से जुड़े सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया कि अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। बैठक के बाद सोनम वांगचुक ने बताया कि बातचीत का मुख्य केंद्र लद्दाख में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक अधिकारों को मजबूत करने से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि लद्दाख वर्षों से संव…



रुद्रप्रयाग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जब रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रुद्रप्रयाग से लगभग चार किलोमीटर आगे हुआ। जानकारी के अनुसार वाहन में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। दुर्घटना में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह 10:07 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशास…

उत्तरकाशी जिले में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर को अचानक खराब मौसम के चलते चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवाओं व तूफानी हालात को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा कारणों से करीब दोपहर 2:10 बजे चिन्यालीसौड़ के पास सुरक्षित लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में एडीजी अमित सिन्हा, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA…