प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या

प्रयागराज। जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम फॉरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि तीनों की हत्या ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सुबह मिला तीन शवों का शव, गांव में दहशत
मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में रहने वाले 70 वर्षीय श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी और कल्लू की भाभी सोमवार रात अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। मंगलवार सुबह तीनों के शव घर के दरवाजे के पास पड़े मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर स्थिति में था और मौके से किसी तरह की लूटपाट के संकेत भी नहीं मिले हैं।
पारिवारिक विवाद से भी जुड़ रहा मामला
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार में एक युवती के करीब एक महीने पहले घर से चले जाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पहलू को भी पुलिस जांच के दायरे में शामिल कर रही है।
डीसीपी यमुनानगर ने पुष्टि की है कि एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की हत्या की गई है और मामले की हर संभव एंगल से जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.