कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित फजल अहमद ने दावा किया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है और विरोध करने पर उन्हें व उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। फजल अहमद के अनुसार, उनके घर के पास स्थित प्लॉट का वैध बैनामा वर्ष 1980 में उनके नाम हुआ था और तभी से वे उस जमीन पर काबिज हैं। उनका आरोप है कि 26 जनवरी 2026 को क्षेत्र के ही शादाब नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर उस प्लॉट के एक हिस्स…


दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचती जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत मिलने की संभावना कम जताई है। राजधानी और आसपास के इलाकों के लिए अगले एक सप्ताह तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान अधिकतर साफ रहेगा, जिससे धूप और अधिक तीखी महसूस…

मिर्जापुर में एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ककरहवा इलाके में स्थित एक मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी के दौरान हजारों बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किए गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ग्राहक बनकर पहुंची टीम पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टीम को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मेडिकल लाइसेंस…

मुजफ्फरनगर के मोरना स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ (शुक्रताल) में आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मेले के शुभारंभ से ठीक पहले महिला गंगा घाट पर भारी मशीनों से गहरा गड्ढा खोद दिए जाने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत द्वारा आयोजित इस प्रांतीय मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, लेकिन तैयारियों की स्थिति अभी भी बेहद कमजोर नजर आ रही है। घाटों पर जगह-जगह सिल्ट और मिट्टी जम…

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सत्यापन अभियान के तहत 7 लाख 71 हजार से अधिक अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए हैं। अपात्र लाभार्थियों की पहचान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि हाल ही में किए गए ऑडिट में यह सामने आया कि हजारों ऐसे लोग योजना का लाभ ले रहे थे जिनकी आय निर्धारित मानकों से अधिक थी। जांच के बाद लगभग 1 लाख 44 हजार ऐसे मामलों की पहचान हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में अपात्…