कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सीएम मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस बैंड समेत कुल 22 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। सरकार हर साल एक लाख से अधिक युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर देगी।

विजयागंज मंडी से शुरू हुई थी भाजपा ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा। रालामंडल के पास पेड़ों पर मौजूद मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं। हमले से बचने के लिए कई कार्यकर्ता सोयाबीन के खेतों में भागे।

EOW ने करीब 1,370 एकड़ भूमि से जुड़े मूल दस्तावेज मांगे हैं। जांच में सैफ अली खान, सोहा अली खान, सबा अली खान और शर्मिला टैगोर के नाम शामिल हैं। भोपाल की नवाबी संपत्तियों को लेकर कानूनी विवाद की पड़ताल जारी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के पहाड़ी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हुआ। बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी सड़क पर आ गिरी। मलबे के कारण मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के नंबर से अकाउंटेंट को व्हाट्सएप मैसेज भेजा। अकाउंटेंट ने बताए गए खाते में 1.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। घटना के समय विधायक संजय पाठक फ्लाइट में थे।

कुंडेकसा, बोंदारी और कोरका गांवों में बीमारी का ज्यादा असर शुरुआत में बच्चों की मलेरिया जांच कराई गई, लेकिन पुष्टि नहीं हुई राज्य मुख्यालय से विशेषज्ञों की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया

अखिलेश पाल को सरकोहा की निजी खदान में मिला बेशकीमती हीरा। हीरे को नियमानुसार पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कराया गया। हीरे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

प्रभावित गांवों में 1 से 13 साल तक के बच्चों की मौत हुई। 47 बच्चे बैहर और बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 51 स्वस्थ बच्चों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। बच्चों के सैंपल बीमारी की पुष्टि के लिए पुणे की लैब भेजे गए।

कार में सवार ज्यादातर लोग एक ही परिवार और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। चालक मुकेश नायक और एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान दोपहर ढाई बजे तक सात शव बरामद किए गए।

नर्मदापुरम में 5 इंच और रायसेन में 4.9 इंच बारिश दर्ज हुई। भोपाल-बैरसिया मार्ग पर ईंटखेड़ी पुल से आवागमन रोका गया। मंत्री विश्वास सारंग ने राहत कार्य और नाले-नालियों की सफाई के निर्देश दिए।

गर्भगृह और मंदिर परिसर को कई क्विंटल सुगंधित फूलों से सजाया गया। महेश्वर और उज्जैन से फूलों के शृंगार के लिए कारीगर पहुंचे। नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान के दर्शन किए।

भस्म आरती के लिए रात 1 बजे से श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हुई। मंदिर के पट श्रावण सोमवार को तड़के 2:30 बजे खोले गए। भगवान महाकाल को केवल फलाहार का भोग अर्पित किया गया।

हादसा पंचकवासा के पास रविवार दोपहर हुआ मृतक सभी युवक गुजरात के वडोदरा से आए थे एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

करीब 45 दिन बाद पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुआ। परिजनों के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद किसान मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

युवक ने आत्महत्या से पहले पिता के मोबाइल नंबर पर तीन वॉट्सएप संदेश भेजे थे। हाईकोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को मामले में महत्वपूर्ण माना। धार कोर्ट के जमानत खारिज करने वाले आदेश को बरकरार रखा गया।