कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

हिसार के सिवानी मंडी में शराब के नशे में बेटे ने पिता पर सुए से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने मां पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह घर से भागकर जान बचाने में सफल रहीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने अमरनाथ यात्रा के प्रवेश द्वार चंदनवाड़ी में विशाल हाई-मास्ट तिरंगे का उद्घाटन किया, जो राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक बनेगा।

पटना/समस्तीपुर। बिहार में निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर सेतु परियोजना में निर्माण कार्य के दौरान एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पुल के एक हिस्से पर तकनीकी कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन ढांचे का एक भाग अचानक गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थान…

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों के बीच संत समाज उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में अयोध्या के संतों ने ट्रस्ट से आग्रह किया कि चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न किया जाए। संतों ने कहा कि वे लंबे समय से चंपत राय को जानते हैं और उनके कामकाज, ईमानदारी और समर्पण पर उन्हें पूरा भरोसा है। उनके अनुसार, चंपत राय पर लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह पूरी तरह निराधार व भ्रामक हैं। संतों ने मीडिया में चल रही…

दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात स्थिर होने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने प्रशासनिक तंत्र में लागू की गई अस्थायी व्यवस्थाओं को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकारी दफ्तरों में चल रही वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया कि अब सभी विभागों में सामान्य कार्य प्रणाली दोबारा लागू होगी। पहले सप्ताह में बुधवार और शनिवार को कर्मचारियों के लिए जो घर से काम करने की सुविधा दी गई थी, उसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। स…

मुजफ्फरनगर। जिले में औद्योगिक प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मखियाली गांव में पहले ही ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण से परेशान होकर पलायन की चेतावनी दिए जाने के बाद अब जानसठ रोड क्षेत्र की एक फैक्ट्री से उठते काले धुएं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में एक औद्योगिक इकाई की ऊंची चिमनी से घना काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोग गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह धुआं निराना गांव के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्…

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनकी पहचान दर्ज कर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों के शुरुआती बयान के अनुसार, यह मामला “एक्सीडेंटल फायर” का प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि 48वीं वाहिनी पीएसी के एक जवान अमरनाथ चौहान की कार्बाइन कंधे से फिसलकर नीचे गिर गई, जिसके बाद अचानक फायर हो गया। गोली से निकले मलबे और छिटकने वाली गिट्टी के कारण आसपास मौजूद तीन लो…

मुजफ्फरनगर: मानसून की पहली ही तेज बारिश के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की हालत को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कई हिस्सों में सड़क धंसने और गहरे गड्ढे बनने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इस हाई-प्रोफाइल परियोजना की गुणवत्ता पर बहस छिड़ गई है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे पर हुए नुकसान को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। शुरुआती बारिश में ही सड़क की यह स्थिति सामने आने के बाद निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है…

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार तड़के हुई भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। चोलिंग क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और मलबे के कारण शिमला–रिकांगपिओ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) करीब 30 मीटर तक पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा होने से यातायात लगभग छह घंटे तक बाधित रहा और सुबह करीब 10 बजे मार्ग को आंशिक रूप से बहाल किया जा सका। इस दौरान सड़क से गुजर रही दो गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं, हालांकि समय रहते वाहन रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं रिब्बा क्षेत्र म…


जयपुर: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जयपुर दौरे के दौरान लागू किए गए विशेष मेडिकल प्रोटोकॉल में एक प्रशासनिक त्रुटि सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। उनके निजी सचिव की ओर से जारी आधिकारिक मेडिकल प्रोटोकॉल पत्र में ब्लड ग्रुप से जुड़ी एक टाइपिंग गलती दर्ज हो गई थी, जिसे बाद में सुधार लिया गया।

जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर घर में चोरी करने और फिर खुद को बचाने के लिए घर के मालिक को ही फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पूरी घटना का खुलासा CCTV फुटेज सामने आने के बाद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले घर में गहनों और नकदी की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद घर के मालिक ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने घर में CCTV कैमरे लगवा दिए थे। कुछ दिन बाद, जब परिवार बाहर गया हुआ था, तो म…