कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मुजफ्फरनगर के शेरपुर चुंगी पर युवती को रिक्शे से खींचकर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल। मारपीट में युवती के साथ मौजूद दूसरी युवती और बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के घायल होने की बात सामने आई। पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है। पुलिस वीडियो फुटेज, गवाहों के बयान और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

किरण बेदी ने छात्र विरोध प्रदर्शनों से निपटने के तरीके पर सवाल उठाते हुए चरणबद्ध कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि सिविल पुलिस को पहली जिम्मेदारी निभानी चाहिए और सशस्त्र बलों का इस्तेमाल अंतिम विकल्प होना चाहिए। बेदी ने निगरानी के लिए कैमरे और ड्रोन के उपयोग पर भी जोर दिया।

गंगा के तेज बहाव में मेरठ के शेरपुर नई बस्ती के पास 220 केवी लाइन के दो टावर बह गए। नदी किनारे स्थित दो अन्य ट्रांसमिशन टावर भी कटान से क्षतिग्रस्त हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर मटौर ग्रिड से नहटौर जाने वाली 220 केवी लाइन को तत्काल बंद किया गया।

नगर पालिका, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह लगातार रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे थे।

लखनऊ में नकली और संदिग्ध दवाओं की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, पांच फर्मों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। FSDA की जांच में फर्जी बिलिंग, बिना लाइसेंस गोदाम और दवाओं के गलत भंडारण की गड़बड़ी सामने आई। पुलिस और विभागीय टीम संदिग्ध कारोबारियों की भूमिका और नकली दवाओं के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

नालंदा के तेतरावां गांव स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर से चोर पालकालीन मूर्तियां चोरी कर ले गए। चोरी हुई प्रतिमाओं में भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की खंडित प्रतिमा शामिल है। मानपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बरेली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एसपी गोयल और DGP राजीव कृष्ण ने समीक्षा बैठक की। DGP ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, सफाई व्यवस्था और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नौ जिलों के अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया, शांतिपूर्ण यात्रा के लिए विभागों में समन्वय पर जोर दिया गया।

महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस का कार्यालय मंत्रालय से एअर इंडिया बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। नरीमन पॉइंट की 23 मंजिला बिल्डिंग में CM ऑफिस और अन्य सरकारी विभागों को जगह मिलेगी। इस शिफ्टिंग से सरकार को किराए के खर्च में करीब 200 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।

प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिव चौक पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कंट्रोल रूम, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए ATS समेत विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन, CCTV कैमरों और पुलिस बल की मदद से पूरे कांवड़ मार्ग की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरनगर के बिरालसी गांव में नहर में डूबने से 55 वर्षीय राजवीर की मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाकर नहर से शव बरामद किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI के तीन छात्र नेताओं ने जयपुर में प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर कार्रवाई का विरोध किया। अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों से संवाद कर समाधान निकालने की अपील की।

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में NH-19 पर हरियाणा रोडवेज और डग्गामार बस की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए, सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को हटाकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला मामले में जुमे की नमाज के लिए खसरा नंबर 596 पर व्यवस्था के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश सरकार को नमाज के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया। यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले तक अस्थायी रहेगी।