कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

योगी सरकार के निर्देश पर 9 और 10 अगस्त को कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों का फूलों से स्वागत होगा। 9 अगस्त को बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। 10 अगस्त को गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगे।

नेतन्याहू ने भारत से मिलने वाले समर्थन को "अविश्वसनीय" बताया। उन्होंने कहा कि इस्राइल नए गठबंधन बनाने पर ध्यान दे रहा है और भारत के साथ रिश्तों को मजबूत कर रहा है। भारत और इस्राइल के बीच रक्षा, कृषि, तकनीक, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में साझेदारी लगातार बढ़ रही है।

ट्रंप ने ईरान के बयानों को वास्तविक स्थिति से अलग बताया। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिकी नौसेना के नियंत्रण का दावा किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात की मंजालपुर सीट पर जीत के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार को 19,324 वोटों से हराया। निर्वाचन आयोग के अनुसार उपचुनाव में बांकीपुर सीट पर 34.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रतियोगिताएं 18 अगस्त से 12 सितंबर तक पांच चरणों में आयोजित की जाएंगी। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाएं लेंगे हिस्सा। अंडर-11 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी पानीपत को सौंपी गई है।

सरकार ने मानदेय बढ़ाकर 20,500 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया। पांच साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने पर सहमति बनी। शहरों में जमा कचरे के निस्तारण का कार्य अब युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

पंजाब में क्लर्क, हवलदार, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर समेत कई पदों के वेतन के आंकड़े साझा किए गए। सरकार ने कहा कि अलग-अलग वेतन संरचना के कारण डीए की तुलना सीधे नहीं की जा सकती। वेतन और पेंशन पर बढ़ते खर्च को लेकर सरकार ने वित्तीय दबाव का भी जिक्र किया।

कुल्लू के बंजार में तीर्थन नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल और दो पुलिया बह गईं। मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा 75.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, CCTV निगरानी और पुलिस ड्यूटी प्वाइंट की व्यवस्था जांची। एसएसपी ने शिवभक्तों से बातचीत कर यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कांवड़ यात्रा पूरी होने तक मार्गों की लगातार निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए गए।

हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का दिनभर स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों ने कांवड़ियों के लिए सेवा, जलपान और अभिनंदन की व्यवस्था की। शिव चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे।

शाम साढ़े सात बजे से करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से हालात बिगड़े। जीत सिंह मार्केट और अस्पताल परिसर के पास सड़क पर जमा हुआ भारी मलबा। बीआरओ ने जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाने और यातायात बहाल करने की कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों ने मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर CCTV के जरिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेहतर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और जवानों को मैन ऑफ द डे सम्मान दिया गया। पुलिस टीमों को अफवाहों पर नजर रखने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सोमवार शाम तक 32 लाख 25 हजार कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हुए। हरकी पैड़ी, नीलधारा और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। डाक कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैरागी कैंप में पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

आबकारी सिपाही और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की लिखित परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। वन रक्षक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला और अन्य भर्तियों की परीक्षा तिथियां भी जारी की गई हैं। आयोग ने अगस्त से दिसंबर तक होने वाले इंटरव्यू और टंकण परीक्षाओं का कार्यक्रम भी बताया है।

आप मुख्यालय से दोपहर 12 बजे करीब 100 लोगों के साथ मार्च शुरू करने की योजना है। केजरीवाल ने ई-20 को लेकर वाहन माइलेज और खराबी जैसी समस्याओं का दावा किया है। ऑनलाइन अभियान के तहत 2,33,238 लोगों के हस्ताक्षर जुटाने का दावा किया गया है।