कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक हत्याकांड की जांच अब उत्तर प्रदेश के बलिया तक पहुंच गई है। इस मामले में बंगाल पुलिस ने बलिया निवासी राज सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, राज सिंह को रविवार देर रात अयोध्या से हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी बंगाल पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पिछले कुछ दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। र…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर सोमवार को गिर सोमनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में महापूजा की, जिसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुए। ये सभी आयोजन मंदिर की आध्यात्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं। कार्यक्रम…

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील पर सियासी घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने एक वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस, वाम दलों और अन्य विपक्षी पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था। उन्होंने भाजपा को मुख्य राजनीतिक चुनौती बताते हुए विपक्षी एकता की जरूरत पर जोर दिया था। हालांकि, उनकी इस अपील को कांग्रेस और वाम दलों ने सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ…


तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें अभिनेता भरत कांत और प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों की कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर आदिबतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एग्जिट नंबर 12 के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, कार सीधे आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई, जिसके बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आदिबतला…

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। इस केस में जांच कर रही पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बक्सर जिले से एक कुख्यात अपराधी को हिरासत में लिया है, जिसके बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपट्टी इलाके में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया और बाद में ट…

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के ककीरा के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें गुजरात से आए पर्यटकों की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब सुबह 3 बजे हुआ, जब पर्यटकों से भरी टैक्सी मनाली से डलहौजी की ओर जा रही थी। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गई थीं। दुर…