कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चल रही अटकलों पर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन बताया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सरकार के स्तर पर ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह सफाई उस समय आई है जब एक संस्थागत रिपोर्ट के हवाले से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आने वाले समय में ईंधन की कीमत…

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक पर बुधवार देर रात सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अलमासपुर निवासी आकाश और ऋषभ घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी चालक बिना रुके तेज गति से कार लेकर भाग निकला।…





पश्चिम बंगाल में लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान के बीच विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज 152 सीटों पर जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है। सुबह 9 बजे तक राज्य में लगभग 18.76% मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित भी हुई। विभिन्न जिलों में ईवीएम खराब होने की शिकायतों के कारण कुछ समय के लिए वोटिंग रोकनी पड़ी। मुर्शिदाबाद जिले के बे…

अमेरिका में आतंकवाद के मुद्दे पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी सांसद Brad Sherman ने पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यह आयोजन वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में “आतंकवाद की मानवीय कीमत” विषय पर एक डिजिटल प्रदर्शनी के रूप में किया गया। इस दौरान 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले को भी याद किया गया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। सांसद शर्मन ने कहा कि इस हमले के पीछे द रेजिस्टेंस फ्रंट का हाथ था, जिसका संबंध लश्कर…