कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब टैक्सीिंग के दौरान दो अलग-अलग एयरलाइंस के विमानों के बीच हल्की टक्कर जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का बी737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, इसी दौरान उसका दाहिना विंगलेट पास में मौजूद दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के पिछले हिस्से (लेफ्ट हॉरिजॉन्टल स्टेब…

बिहारशरीफ। बदलते दौर में महिलाएं अब केवल घर-गृहस्थी या पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि तकनीक की मदद से कृषि क्षेत्र में नई पहचान भी बना रही हैं। नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के नीरपुर गांव की सुरभी कुमारी ऐसी ही एक प्रेरणादायक मिसाल हैं, जिन्होंने ड्रोन तकनीक को अपनाकर खेती के काम को एक नया आयाम दिया है। सुरभी जब रिमोट के जरिए आसमान में उड़ते बड़े कृषि ड्रोन से खेतों में कीटनाशक और तरल खाद का छिड़काव करती हैं, तो यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। उनकी इस दक्षता औ…

नई दिल्ली। नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में एचआर एग्जीक्यूटिव रही निदा खान से जुड़े एक मामले की जांच अब तेज हो सकती है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले में नासिक जाने पर विचार कर रही है। आरोप है कि निदा खान का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क और लाल किला बम धमाके की आरोपी डॉ. शाहीन शाहिद से रहा है। सूत्रों के अनुसार, निदा खान पर टीसीएस की करीब 12 महिला कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें मानसिक उत्पीड़न के साथ-साथ जबरन धर्म परिवर्तन के लिए…


मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचीं कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने वहां से हटने के लिए कहा, जिसके बाद स्थिति गरमा गई। नौचंदी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने कांग्रेस नेत्री से कहा कि धरना केवल प्रभावित लोगों तक सीमित रहना चाहिए और इसे राजनीतिक गतिविधि का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। धर…

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लगातार मिल रही बम धमकियों और हाल ही में सामने आई सुरक्षा चूक के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष कार्यालय को आधिकारिक ईमेल आईडी पर 6 से 7 धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे, जिनमें बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और पूरे सुरक्षा ढांचे की समीक…

मुजफ्फरनगर में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब दोपहर में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। दिन के समय चिलचिलाती धूप और लू के कारण सड़कें लगभग खाली नजर आईं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग खुद को धूप से बचाने के लिए रूमाल, मास्क, टोपी और छतरियों का सहारा लेते दिखे। गर्म हवाओं के चल…


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की सुनवाई में हिस्सा लिया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से एक अतिरिक्त हलफनामा (affidavit) रिकॉर्ड में शामिल करने का अनुरोध किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। वहीं, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर जवाब दाखिल करने की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित केजरीवाल ने अदालत को बताया कि व…