कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि राज्य में जल्द ही 21,508 शिक्षकों और अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। इसमें 11,508 शिक्षक और 10,000 अनुदेशक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती से स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार होगा और शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी। मुख्यमंत्री लोकभवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह और बढ़े हुए मानदेय के चे…


जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बाड़ी ब्राह्मणा के बलोले खड्ड इलाके में सरकारी जमीन पर बने 33 अवैध ढांचों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में करीब 60 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, बलोले खड्ड क्षेत्र को लंबे समय से जिले का संवेदनशील ड्रग हॉटस्पॉट माना जाता रहा है, जहां अवैध निर्माणों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों, खासकर हेरोइन, के भंडा…


लैंसडोन। छावनी परिषद क्षेत्र के पठानकोट वन इलाके में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हजारों की संख्या में छोटी पौध जलकर नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही छावनी परिषद के वनकर्मी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों टीमों ने लगातार करीब छह घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक इस वनाग्नि से लगभग दो हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वन दारोगा बीरबल सिंह ने बताया कि आग की वजह से जंग…



नई दिल्ली। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने आरोप लगाया है कि देश को सुनियोजित तरीके से एक वैचारिक राष्ट्र की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले केवल मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जाता था, लेकिन अब इस्लाम और उसकी पहचान को भी टारगेट किया जा रहा है। मदनी ने स्पष्ट कहा कि मुस्लिम समुदाय कभी दबा नहीं है और न ही दबेगा। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में उन्होंने जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के प्रस्तावों का उल्लेख किया। मदनी न…