कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


कर्नाटक सरकार ने फरवरी 2022 में जारी किए गए विवादित यूनिफॉर्म आदेश को वापस लेते हुए नया निर्देश जारी किया है। नए फैसले के तहत अब स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ कुछ धार्मिक और पारंपरिक प्रतीकों को पहनने की अनुमति दी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार छात्र-छात्राएं हिजाब, पगड़ी, जनेऊ, शिवधारा, रुद्राक्ष जैसी आस्था से जुड़ी वस्तुएं पहन सकेंगे, लेकिन यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन प्रतीकों के उपयोग से स्कूलों में अनुशासन, सुरक्षा व्यव…


बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर चमोली बाजार के पास कुहेड़ क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आपस में फंस गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं और किसी प्रकार की जनहान…



उत्तराखंड में सामने आए एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मामले की जांच के तहत एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सीबीआई ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें सुशील गोरखू, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ममता भंडारी, गौरव रोहिला और तरुण कुमार मौर्य शामिल हैं। सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबी…
