कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



गुरुग्राम में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। ईडी रिमांड पर चल रहे अरोड़ा ने गुरुग्राम स्थित विशेष अदालत में अर्जी दाखिल कर अपने पसंदीदा वकील को नियुक्त करने की अनुमति मांगी है। मंत्री की ओर से अदालत से अनुरोध किया गया कि जांच के दौरान उन्हें वकालतनामा पर हस्ताक्षर करने दिए जाएं, ताकि उनके वकील आधिकारिक रूप से उनका पक्ष रख सकें। अदालत में सुनवाई, ईडी ने नहीं जताई आपत्ति इस मामले की सुनवाई पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश एवं जिला जज नर…

अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान की भूमिका अब उसके लिए कूटनीतिक चुनौती बनती जा रही है। इस्लामाबाद ने यह स्वीकार किया है कि कुछ ईरानी विमान उसकी जमीन पर मौजूद हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि यह पूरी तरह अस्थायी और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत हुआ सहयोग है, लेकिन इस बयान के बाद पाकिस्तान पर ईरानी सैन्य विमानों को एयरबेस देने के आरोप और तेज हो गए हैं। विदेश मंत्रालय का स्पष्टीकरण पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में मौजूद ईरानी विमान किसी भी सैन…

चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट के बाएं विंग में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। विमान में करीब 280 यात्री मौजूद थे। हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक, पायलटों ने समय रहते विंग से निकलती आग को देख लिया, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं पहुंची…

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दबाव लगातार बना हुआ है। सोमवार की कमजोरी के बाद मंगलवार को भी बाजार ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक दबाव में नजर आए। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट मंगलवार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स करीब 525 अंक टूटकर 75,489.84 के स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी 164 अंक गिरकर 23,651.35 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स 1,312 अंक…