कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट के बाएं विंग में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। विमान में करीब 280 यात्री मौजूद थे। हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक, पायलटों ने समय रहते विंग से निकलती आग को देख लिया, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं पहुंची…

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दबाव लगातार बना हुआ है। सोमवार की कमजोरी के बाद मंगलवार को भी बाजार ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक दबाव में नजर आए। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट मंगलवार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स करीब 525 अंक टूटकर 75,489.84 के स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी 164 अंक गिरकर 23,651.35 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स 1,312 अंक…

