रेवाड़ी में झुग्गी बस्ती में भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

रेवाड़ी के कोनसीवास रोड पर स्थित झुग्गी-झोपड़ी इलाके में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए।
आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे छोटे गैस सिलेंडरों के एक-एक कर फटने की आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। धमाकों के कारण आग और तेजी से फैलती चली गई और लोगों को अपनी जान बचाकर बाहर निकलना पड़ा।
तेज हवा के चलते लपटें तेजी से फैलती रहीं, जिससे आसपास की झुग्गियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। कई लोग अपने घरों से जरूरी सामान निकालने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन कई परिवारों का पूरा सामान आग में जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान आग की चपेट में पास में बना एक पक्का मकान भी आ गया। मकान के अंदर रखे एसी, फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।
फिलहाल दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी और आसपास के इलाकों में सतर्कता बरती गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.