दिल्ली में हीटवेव से राहत के लिए 13 मोबाइल यूनिट्स लॉन्च, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत के लिए एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय से 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन यूनिट्स का उद्देश्य गर्मी से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है।
इस पहल की जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की। उन्होंने बताया कि इन मोबाइल यूनिट्स के जरिए लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ओआरएस पैकेट, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और लू से बचाव के लिए जरूरी सामग्री भी वितरित की जाएगी।
इन यूनिट्स में लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाने के लिए कॉटन के गमछे और कैप भी दिए जाएंगे, ताकि हीटवेव के प्रभाव को कम किया जा सके।
सरकार ने इस दौरान हीटवेव से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘हीट एक्शन प्लान’ से जुड़ी एक बुकलेट भी जारी की है। इसमें गर्मी से बचाव के उपाय और सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि इस भीषण गर्मी में सतर्क रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बिना जरूरत धूप में बाहर निकलने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग 112 हेल्पलाइन के जरिए मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स की मदद ले सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.