78वीं पुण्यतिथि: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट पर बापू को किया नमन

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता को नमन किया। प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर जोर रहा, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प का आधार भी है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को साझा करते हुए कहा, “पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा और सामाजिक बदलाव के लिए अहिंसा को सबसे बड़ी शक्ति माना। अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते। यह शक्ति बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.