मुजफ्फरनगर के युवक ने गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में की खुदकुशी

गुरुग्राम: डीएलएफ फेस-3 स्थित एंबियंस मॉल में रविवार दोपहर एक 26 वर्षीय युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के दिशांत संगल के रूप में हुई है। पुलिस शुरुआती जांच में पता लगा रही है कि युवक किन कारणों से मानसिक दबाव में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार, दिशांत रविवार को मॉल घूमने आया था। तीसरी मंजिल पर हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास से वह अचानक ग्राउंड फ्लोर की ओर कूद गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे नारायणा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने पुलिस को बताया कि दिशांत शनिवार को घर से पिज्जा लेने के बहाने निकला था और लौटकर नहीं आया। कई बार फोन करने के बावजूद वह संपर्क में नहीं आया। पुलिस को बाद में युवक की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी और उसकी तलाश शुरू की गई थी।
थाना पुलिस ने मॉल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वीडियो में दिखा कि दिशांत कूदने से पहले हल्दीराम रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था और फिर उसी मंजिल से नीचे कूद गया। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि युवक पहले गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता था, लेकिन वर्तमान में बेरोजगार था। परिवार ने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.