आगरा: 'पांच लाख कहां से दूं', इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद युवक ने की आत्महत्या

HIGHLIGHTS
- यूपी: थाना शाहगंज क्षेत्र के बारहखंबा इलाके में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
- घटना से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट डालकर आत्महत्या के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।
- जानकारी के अनुसार, बारहखंबा निवासी 27 वर्षीय गौरव पेशे से जूता कारीगर था।
- करीब छह महीने पहले उसने दौरेठा के जयनगर निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी, जो पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी…
यूपी: थाना शाहगंज क्षेत्र के बारहखंबा इलाके में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट डालकर आत्महत्या के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, बारहखंबा निवासी 27 वर्षीय गौरव पेशे से जूता कारीगर था। करीब छह महीने पहले उसने दौरेठा के जयनगर निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी, जो पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दंपति के बीच लगातार विवाद होने लगे थे।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला अपने घर लौट गई थी, जिसके बाद गौरव किराए के मकान में अकेले रहने लगा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पैसों और अन्य विवादों को लेकर तनाव बढ़ता गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मामले को सुलझाने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
घटना वाले दिन परिवार किसी दावत में गया हुआ था और गौरव घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
आत्महत्या से पहले गौरव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेटस डालते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और खुद की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया। उसने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उसने मानसिक दबाव और धमकियों का जिक्र किया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.