अखिलेश ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, बोले- सम्मान सहित करेंगे विदा

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की पूर्व सपा सरकार पर कड़ी टिप्पणियां कीं। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार ने नोएडा को प्रदेश के विकास का इंजन बनाया है, जबकि सपा सरकार के दौरान यह क्षेत्र केवल लूट का केंद्र बना हुआ था।
इस पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “हमारे प्रदेश में प्रधानमंत्री मेहमान बनकर आए हैं, और हम उन्हें सम्मान के साथ विदा करेंगे। किसी के जाने की बात का बुरा नहीं माना जाता। जब हार स्पष्ट दिखाई देती है, तो इंसान अपने पद और कथन पर नियंत्रण खो देता है। हमारे संस्कार में उम्र और पद का सम्मान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।”
पीएम मोदी बोले- नोएडा में डर के कारण पहले नहीं आते थे मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास और डर के कारण नजरअंदाज किया गया। उन्होंने याद दिलाया कि जब सपा सरकार थी और उन्होंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री डर के मारे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा, “मुझे भी डराने की कोशिश की गई, लेकिन मैं उस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा था, जिसने मुझे लंबे समय तक सेवा करने का अवसर दिया।”
पीएम ने कहा कि आज नोएडा पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है और यह क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.