अमेरिका: सिएटल फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों की मौत; मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- अमेरिका के सिएटल में बाइट ऑफ सिएटल फेस्टिवल के दौरान अज्ञात बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी।
- गोलीबारी के बाद सिएटल सेंटर आर्मरी बिल्डिंग के बाहर भगदड़ मच गई, पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की।
- चश्मदीदों के अनुसार गोलियों की आवाज सुनते ही लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे, घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
वाशिंगटन। अमेरिका के सिएटल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आयोजित ‘बाइट ऑफ सिएटल फेस्टिवल’ के दौरान एक अज्ञात बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।
यह घटना रविवार को सिएटल सेंटर आर्मरी बिल्डिंग के ठीक बाहर हुई। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सिएटल पुलिस ने घटनास्थल वाले इलाके को घेर लिया है और लोगों से वहां जाने से बचने की अपील की है। पुलिस ने गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
चश्मदीदों ने बताई घटना की स्थिति
एक चश्मदीद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने धमाके जैसी आवाजें सुनीं, जिसके बाद लोग चीखने लगे।
बाइट ऑफ सिएटल फेस्टिवल के दौरान आर्मरी के बाहर बैठी 22 वर्षीय कायला कैरिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद लोगों में तेजी से डर फैल गया। उन्होंने कहा कि गोलियों की आवाज सुनते ही लोग चिल्लाने लगे और सिएटल सेंटर आर्मरी बिल्डिंग के अंदर भागने लगे। इस दौरान वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपना सामान छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागते नजर आए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.