नोएडा के अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप फटने से मची अफरा-तफरी, मरीजों को तुरंत किया गया शिफ्ट

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर अचानक ऑक्सीजन पाइप फटने से हड़कंप मच गया। करीब 12 बजे हुई तेज आवाज और उठे धुएं से मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई मरीज घबराहट में वार्ड से बाहर निकलने लगे।
घटना के बाद गंभीर मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित हो गई, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में एंबुलेंस से शिफ्ट किया। बताया गया कि करीब आठ मरीजों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया।
सूचना मिलते ही फेस-3 थाना पुलिस और फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज की वजह से माइनर ब्लास्ट हुआ था। फेस-3 थाना प्रभारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने या आग लगने की कोई सूचना नहीं है। स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.