वॉशरूम में फिसले अनिल विज, दोनों पैर फ्रैक्चर

अंबाला: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज सोमवार को अपने आवास पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है।
चोट लगने के बावजूद विज अपने हंसमुख अंदाज को बनाए रखते हुए गुनगुनाते रहे। 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन इस बार उनके सदन में उपस्थित होने की संभावना कम दिख रही है।
समर्थक कर रहे हैं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
चोट और डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि विज इस बार विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं खुद विज ने हौसला बनाए रखने का संदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि विज विधानसभा सत्रों में कभी नियमित अनुपस्थित नहीं रहे।
कैथल में एसपी से हुई थी विवादित बहस
हाल ही में कैथल में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री विज और एसपी उपासना के बीच एएसआई संदीप के निलंबन को लेकर तीखी बहस हुई थी। विज ने तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया था, जबकि एसपी ने अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर होने का हवाला देते हुए आदेश लागू करने से इंकार किया।
इस दौरान बैठक में अन्य पुलिस जांच और भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा हुई, जिसमें विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.