दिल्ली: कॉस्मेटिक शॉप में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नौ लोगों की मौत

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके के साध नगर में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दमकल विभाग की लगभग 30 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है।
आग कैसे लगी?
जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में हुई। वहां से आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। इमारत के अंदर धुएं के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे। कुछ लोग इमारत से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे।
मृतकों और घायलों की स्थिति
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित इमारत में आग लगने की सूचना मिली। 30 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।
-
इमारत से सात घायलों को बचाया गया, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-
आग लगने के शुरुआती चरण में दो लोग इमारत से कूद गए।
-
हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मौके पर जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त बचाव अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए और कहा कि सभी पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी आग की घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “पालम मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग की घटना से मैं गहरा दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.