डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, चार जवान शहीद, नौ घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह सब-डिविजन के थानाला क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सेना का वाहन सड़क से फिसलकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चार जवानों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। अधिकारियों के अनुसार, बुलेट-प्रूफ वाहन में कुल 17 जवान सवार थे और यह ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया।
सेना और स्थानीय पुलिस ने मिलकर तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में चार जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि नौ घायल जवानों को बचाया गया। तीन गंभीर रूप से घायल सैनिकों को विशेष इलाज के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.