बरेली: शादीशुदा होने की बात छिपाकर महिला आरक्षी से बनाए संबंध, सिपाही निलंबित

बरेली: शादीशुदा होने की बात छिपाकर महिला आरक्षी से संबंध बनाने के आरोप में सिपाही अमित चौधरी को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। आरोप है कि धोखे की जानकारी सामने आने के बाद महिला आरक्षी ने मानसिक तनाव में आकर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
जानकारी के अनुसार, शाही थाने में तैनात सिपाही अमित चौधरी ने खुद को अविवाहित बताते हुए एक रिक्रूट महिला आरक्षी से नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि उसने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में जब महिला आरक्षी को सिपाही के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो वह मानसिक रूप से टूट गई।
बताया जा रहा है कि 31 मई को तनाव में आकर महिला आरक्षी ने एक साथ कई दवाइयों का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में पुलिस स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चला।
जांच में आरोप गंभीर पाए गए
घटना की जानकारी शाही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य को दी, जिसके बाद मामले की प्रारंभिक जांच सीओ मीरगंज अजय कुमार को सौंपी गई। जांच में लगाए गए आरोपों को गंभीर पाया गया।
रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने सिपाही अमित चौधरी को निलंबित करने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि आरोपी के कृत्य से पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है।
थाने से जुड़े अन्य मामलों की भी चर्चा
इस कार्रवाई के बाद शाही थाने से जुड़े अन्य कथित मामलों की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि एक वायरल पर्ची में कुछ पुलिसकर्मियों के नाम और उनके कथित व्यक्तिगत संबंधों का उल्लेख किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.