लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर हमले का दावा, हूतियों ने दी जानकारी

HIGHLIGHTS
- हूतियों ने घटना को लेकर CGTN यूरोप की रिपोर्ट में दावा किया।
- यमनी सशस्त्र बलों द्वारा नाव पर सवार लोगों को बचाने की बात कही गई।
- हूतियों ने लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय नौवहन की सुरक्षा पर चिंता जताई।
सना। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि लाल सागर में ज़ुकार द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव को बचाने की कोशिश की जा रही है। हूतियों के मुताबिक, इस नाव को सऊदी अरब ने निशाना बनाया था।
CGTN यूरोप की रिपोर्ट के अनुसार, हूतियों ने कहा कि ज़ुकार द्वीप के पास सऊदी अरब ने 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक भारतीय नाव पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि यमनी सशस्त्र बलों ने नाव पर सवार लोगों को बचा लिया है और इस मामले में आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।
हूतियों ने इस कथित हमले को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए खतरा पैदा करती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि सऊदी अरब को ऐसी गतिविधियां करने से रोका जाए।
सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों पर हमलों की भारत ने की निंदा
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। इसके अलावा, शयबाह तेल क्षेत्र में भी एक भारतीय नागरिक घायल हुआ था। भारत ने सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपने बयान में कहा कि भारत सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करता है। मंत्रालय ने 21 अक्टूबर को दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत के सऊदी अरामको शयबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमलों का भी उल्लेख किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.