अलंकार के निलंबन के बाद बरेली को मिला नया सिटी मजिस्ट्रेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर कई अहम तबादले किए हैं। जालौन में तैनात नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बरेली का यह पद 26 जनवरी से खाली था, जब वहां के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया था।
अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी और इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सरकार ने इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी।
इसी क्रम में प्रयागराज के एसडीएम सुनील कुमार को जालौन का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
सरकार ने अन्य प्रशासनिक फेरबदल भी किए हैं। कमलेश चंद्र को देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त पद से स्थानांतरित कर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में उप सचिव बनाया गया है। वहीं, मथुरा में प्रथम अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) के पद पर कार्यरत राजेश कुमार यादव को देवीपाटन मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, महराजगंज के एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या को मथुरा में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.