यूपी का सबसे ठंडा जिला बरेली, न्यूनतम तापमान 3.8°C दर्ज

बरेली। दो दिन तेज धूप निकलने के बाद सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि 11 बजे के बाद थोड़ी धूप दिखाई दी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, शीतलहर का असर जारी रहा और लोगों को ठिठुरन महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात प्रदेश में बरेली जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम और सामान्य से करीब चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के शीर्ष पांच ठंडे जिलों की सूची जारी की, जिसमें बरेली सबसे पहले, इसके बाद मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मेरठ और आगरा शामिल हैं।
शीर्ष पांच जिलों का न्यूनतम तापमान
-
बरेली – 3.8°C
-
मुजफ्फरनगर – 3.9°C
-
अलीगढ़ – 4.4°C
-
मेरठ – 4.5°C
-
आगरा – 4.9°C
तीन दिन तक चल रही तेज धूप का आनंद ले रहे लोगों को सोमवार की सुबह कोहरे ने चौंका दिया। रविवार को तेज धूप के साथ ठंडी हवाओं का प्रभाव भी रहा। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। शाम को शीतलहर ने ठंड का अहसास और बढ़ा दिया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। साथ ही, बादल मंडराने के आसार बन रहे हैं, जिससे मंगलवार को भी सुबह और शाम को कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी हवाओं का प्रवेश होने से शीतलहर का असर और बढ़ सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.