बिजनौर: आरबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया था।
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के निवासी पुष्पेंद्र अग्निहोत्री की पहचान बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खेड़की टप्पा निवासी अनिल कुमार से फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए आरबीआई में कैशियर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से अलग-अलग समय पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद के रूप में कुल 17 लाख रुपये वसूल लिए। इसके अलावा उसने नौकरी से संबंधित कुछ फर्जी दस्तावेज भी भेजे, जो बाद में जांच में फर्जी पाए गए।
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस टीम गठित कर जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र अग्निहोत्री को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.