जन्मदिन का केक खाने से 11 लोग बीमार, डिब्बे में मरी हुई छिपकली मिलने का दावा

HIGHLIGHTS
- घटना नालासोपारा ईस्ट के टाकीपाड़ा स्थित नीलकंठेश्वर बिल्डिंग की है।
- शनिवार शाम करीब 6 बजे जन्मदिन के लिए केक खरीदा गया था।
- केक खाने के कुछ देर बाद लोगों को सीने में जलन और उल्टी की शिकायत हुई।
महाराष्ट्र के नालासोपारा में जन्मदिन की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब केक खाने से 7 मासूम बच्चों और 4 महिलाओं समेत 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।
इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चों ने केक के अंदर एक मरी हुई छिपकली मिलने का दावा किया है। फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।
शॉप से खरीदा केक, खाने के बाद हुए बीमार
यह घटना नालासोपारा ईस्ट के टाकीपाड़ा स्थित नीलकंठेश्वर बिल्डिंग की है, जहां एक 25 वर्षीय महिला का जन्मदिन मनाया जा रहा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे पड़ोस के बच्चे महिला के लिए स्थानीय दुकान से केक खरीदकर लाए थे।
जन्मदिन के जश्न के दौरान सभी ने केक खाया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पीड़ितों को सीने में तेज जलन और उल्टी की शिकायत होने पर तुरंत पास के विजयलक्ष्मी अस्पताल ले जाया गया।
केक में मरी हुई छिपकली होने का दावा
अस्पताल में भर्ती 11 लोगों में से तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है। अस्पताल की डॉ. विद्या सावंत ने जानकारी दी कि इलाज करा रहे सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।
शॉप से लिए गए सैंपल, जांच शुरू
मामले की सूचना मिलते ही तुलिंज पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना का संज्ञान लिया। पुलिस ने संबंधित केक शॉप से सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग के सही कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.