फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा का पलटवार, आरपी सिंह बोले- पीओके की हालत भी देखें

HIGHLIGHTS
- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
- आरपी सिंह ने गुलाम कश्मीर (पीओके) की स्थिति पर भी ध्यान देने की बात कही।
- उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण का जिक्र किया।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को सीमा पार भी देखना चाहिए कि वहां कश्मीरियों की स्थिति कैसी है।
आरपी सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को गुलाम कश्मीर (पीओके) की हालत पर भी गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर की स्थिति बेहतर हुई है और इसे पूरी तरह भारत में एकीकृत कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं और लोग शांति से रह रहे हैं।
क्या था फारूक अब्दुल्ला का बयान?
बता दें कि फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में दिए अपने बयान में कहा था कि दिल्ली से क्या उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने कहा कि लोगों को सामने खड़े होकर लड़ने का साहस दिखाना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनका सफाया हो जाएगा, उनकी पहचान और नाम मिट जाएगा और उन्हें कोई याद भी नहीं रखेगा।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी लगातार उनके पीछे पड़ा हुआ है और यह हर जगह फैला है। फारूक अब्दुल्ला के मुताबिक, कश्मीर का मुद्दा अब तक हल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हमारी रक्षा कर रहा है, अन्यथा उनकी मंशा अच्छी नहीं है। वे कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.