भाजपा विधायक द्वारा मंत्री को बंधक बनाने पर नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने के मामले में पार्टी नेतृत्व ने भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक से सात दिन में जवाब देने को कहा है।
मामला 30 जनवरी का है, जब मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह ने उन्हें रोककर बंधक बना लिया था। इस घटना ने भाजपा नेतृत्व के सामने असहज स्थिति पैदा कर दी।
वायरल वीडियो में विधायक का बयान
इस घटना के बाद विधायक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कहते नजर आए: "अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोका जा सकता है। यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि जनता और विकास से जुड़ा मुद्दा है।"
वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने सड़क पर अपनी बात रखी है, कोई ठेके या पदोन्नति की मांग नहीं की, केवल क्षेत्र की समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने बताया कि विधायक बनने से पहले वे बुंदेलखंड अधिकार सेना के सदस्य थे और बाद में भाजपा में शामिल हुए। पार्टी में रहते हुए उन्होंने अनुशासन का पालन किया है।
पार्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब का इंतजार कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.